AMIT LEKH

Post: लौरिया : दो देसी कट्टा एवं एक बड़ा चाकू के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

लौरिया : दो देसी कट्टा एवं एक बड़ा चाकू के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

छापामारी में मोहम्मद कामरान एवं उसके चचेरे भाई इमरुल्लाह आलम को गिरफ्तार कर दोनों के बताए अनुसार घर का तलाशी लेने पर घर में पेटी में रखा दो देसी कट्टा,खाली खोखा एवं एक ड्रैगन चाकू बरामद किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 2 जून 26 को रात्रि में थानाध्यक्ष लौरिया को गोपनीय सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बरवा सेख टोली वार्ड नंबर-1 का मोहम्मद कामरान अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्र रखा हुआ है एवं अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर किसी घटना को अंजाम दे सकता है। आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया के थानाध्यक्ष लौरिया द्वारा जिला आसूचना इकाई एवं लौरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा बल के साथ ग्राम शेख बरवा टोली में मोहम्मद कामरान के घर में छापेमारी किया गया। छापामारी में मोहम्मद कामरान एवं उसके चचेरे भाई इमरुल्लाह आलम को गिरफ्तार कर दोनों के बताए अनुसार घर का तलाशी लेने पर घर में पेटी में रखा दो देसी कट्टा,खाली खोखा एवं एक ड्रैगन चाकू बरामद किया गया। इस संबंध में लौरिया थाना काण्ड संख्या-318/26 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी : 
1. मोहम्मद कमरान पिता मोहम्मद शमीम
2. इमरुल्लाह आलम पिता फैयाज अहमद दोनों ग्राम बरवा से टोली वार्ड नंबर एक थाना लौरिया जिला पश्चिम चंपारण बेतिया
बरामदगी :
1. देसी कट्टा-2
2. खाली खोखा-2
3. ड्रैगन चाकू -1
4. पंच-1
5. मोबाइल फोन-2

Leave a Reply

Recent Post