AMIT LEKH

Post: कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जाएगी सिपाही भर्ती की परीक्षा : जिला पदाधिकारी

कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जाएगी सिपाही भर्ती की परीक्षा : जिला पदाधिकारी

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती की परीक्षा के निमित्त सख्त हुये जिला पदाधिकारी

बायोमेट्रिक, जैमर और सीसीटीवी की निगरानी में होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

14 परीक्षा केंद्रों पर आजोजित होगी परीक्षा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा 14 एवं 17 जून 2026 को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।

फोटो : मोहन सिंह

परीक्षा के स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, महिला दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक, केंद्राधीक्षक सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम पाली के परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली में अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा संचालन में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिला पदाधिकारी ने बायोमेट्रिक सत्यापन, जैमर, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं सुरक्षा व्यवस्था की विशेष निगरानी करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों की सघन एवं व्यवस्थित तलाशी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना समाप्त हो सके। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि परीक्षा को हर हाल में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता के साथ ड्यूटी निभाने तथा महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग एवं गहन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post