बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
कार्यक्रम का शुभारंभ हरि किशोर राय डीआईजी चम्पारण प्रक्षेत्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 28 जून 26 दिन रविवार को बेतिया कमलनाथ नगर में स्थित सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान जो कि पूर्ण रूप से बालिकाओं के लिए है जिसे संकल्प 95 के द्वारा संचालित किया जाएगा।

विद्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सुप्रिया सिन्हा पति हरिकिशोर राय डी.आई.जी. बेतिया रेंज के द्वारा फीता काटा गया। साथ ही श्रीमति गरिमा देवी सिकारिया, मेयर, बेतिया, श्रीमति नीति राय पति युद्धस्थ कुमार आई.आर.एस. भी शामिल थी। कार्यक्रम का शुभारंभ हरि किशोर राय डीआईजी बेतिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तथा सभी अतिथियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में के. आर. हाई स्कूल के सेवा निवृत्त शिक्षक राम बालक यादव सर, झा जी सर, जेम्स माइकल सर,सुश्री तारा मिस के द्वारा उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराया गया। विद्यालय के व्यवस्था में श्री आनंद रंजन एवं उनकी पत्नी शैफाली आनंद का योगदान भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह, वरीय सदस्य युद्धस्त कुमार, मदन बनीक, डॉ संतोष कुमार, सचिव मणिकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार आलोक, सदस्य दीपेंदु चटर्जी, पंकज कुमार राव, जयप्रकाश, राकेश पांडे, प्रणीत कुमार, राजू पासवान, मनोरंजन कुमार, सतीश श्रॉफ, सुबेक गुप्ता, अजय शर्मा, मुरारी लाल, संदीप कुमार चौबे की भूमिका सराहनीय रही।








