AMIT LEKH

Post: मोतिहारी में लूट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

मोतिहारी में लूट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

पटना से हमारे विशेष ब्यूरो का संकलन : 

पकड़े गये बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना /मोतिहारी, (दिवाकर पाण्डेय)। बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलरी दुकान में एक बड़ी लूटकांड को होने से बचा लिया है और अपने इनपुट के आधार पर 5 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि ओड़िशा से 5 अपराधी हथियार से लैस होकर भाड़े के घर में रह रहे थे और यहां किसी बड़ी ज्वेलरी शॉप को लूटने के फिराक में एक सप्तह से थे। घटना के बाद किस रूट से भागना है इसका रेकी कर रहे थे। तभी मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की गठित टीम ने पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने देशी कट्टा,पिस्टल, जिन्दा कारतूस और मोबाइल जब्त किया है। मामले में सदर डीएसपी1दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी ओड़िशा से यहां आकर रह रहे थे और किसी बड़े ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना बना रहे थे। तभी इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल, गाड़ी का नंबर प्लेट सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में ओड़िशा के रहने वाले ओउल अजित,डी गांधी,मकला दिलीप,जीतू राव और किशोर प्रधान शामिल है।

Leave a Reply

Recent Post