AMIT LEKH

Post: सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

पटना से हमारे विशेष ब्यूरो की रिपोर्ट : 

आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। भोजपुर के आरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाल बांध गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया और ट्रेलर में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची चरपोखरी थाना पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें चरपोखरी थाना की पुलिस जीप के शीशे टूट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो एंट्री के बावजूद इस मार्ग से बड़े वाहनों का परिचालन लगातार हो रहा है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों लोग अपने रास्ते जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल मौके पर चरपोखरी थाना की पुलिस मौजूद है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Recent Post