AMIT LEKH

Post: पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया ने किया विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया ने किया विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अभिलेखों, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी व्यवस्था तथा साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 30 जून 26 को पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा नगर थाना/साइबर थाना/महिला थाना/ अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना/कालीबाग थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अभिलेखों, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी व्यवस्था तथा साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया गया।

छाया : अमिट लेख

निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने तथा थाना परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, थानाध्यक्ष नगर/कालीबाग/महिला/अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना, उक्त सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post