विशेष ब्यूरो पटना की रिपोर्ट :
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने रेल मंडल कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) में छापेमारी करते हुए सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज को किसी भ्रस्टाचार के आरोप में ट्रैप कर लिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। समस्तीपुर रेल मंडल में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने रेल मंडल कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) में छापेमारी करते हुए सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज को किसी भ्रस्टाचार के आरोप में ट्रैप कर लिया। दोनों को गुरुवार की दोपहर के समय मंडल कार्यालय से हिरासत में लेकर सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए ले गई। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम दोनों अधिकारियों से समस्तीपुर रेलवे इंद्रालय के ललित कला केंद्र में बंद कमरे में पूछताछ कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई कथित तौर पर लेनदेन से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई के दौरान मंडल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल सीबीआई आरोपी अधिकारी और उनके सहायक से पूछताछ कर रही है।








