AMIT LEKH

Post: वीटीआर जंगल से सटे इलाके में बाघ का हमला, बकरी चरा रहे व्यक्ति को किया गंभीर रूप से घायल

वीटीआर जंगल से सटे इलाके में बाघ का हमला, बकरी चरा रहे व्यक्ति को किया गंभीर रूप से घायल

संकलन : विशेष ब्यूरो पटना 

महिलाओं के जोरदार शोर मचाने और हल्ला होने के कारण बाघ घायल व्यक्ति को छोड़कर वापस जंगल की ओर भाग गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जंगल से सटे इलाके में एक बाघ ने हमला कर बकरी चरा रहे एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना VTR के जंगल से सटे 6 आरडी पुल के पास की है। पीड़ित व्यक्ति सामान्य दिनों की तरह जंगल के समीपवर्ती इलाके में अपनी बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा बैठा बाघ अचानक बाहर निकला और उस पर हमला बोल दिया। बाघ के हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पास में मौजूद महिलाओं ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने बिना हिम्मत हारे एक साथ शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं के जोरदार शोर मचाने और हल्ला होने के कारण बाघ घायल व्यक्ति को छोड़कर वापस जंगल की ओर भाग गया।

फोटो : अमिट लेख

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग ने सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है और आसपास के ग्रामीणों को अकेले जंगल की तरफ न जाने तथा पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Recent Post