AMIT LEKH

Post: एकमा में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 13 चालकों से ₹17,500 जुर्माना वसूला

एकमा में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 13 चालकों से ₹17,500 जुर्माना वसूला

संकलन : उप-संपादक छपरा

जांच के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख, संवाददाता

एकमा, (सारण)। एकमा थाना पुलिस ने गुरुवार को वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों से कुल 17,500 रुपये जुर्माना वसूला।

फोटो : संवाददाता

यह अभियान छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा परसा मोड़ के समीप थानाध्यक्ष राम बालक यादव के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की।

छाया : अमिट लेख

जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं मिले या जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 17,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील की। अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, सुरेश राम, मुकेश कुमार, विक्रम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Recent Post