रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया
मृतक के भाई मोहन पटेल ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से धामू का पिछले करीब छह महीने से भूमि विवाद चल रहा था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। प•चम्पारण के सिरिसिया थाना क्षेत्र मे जमीनी विवाद मे अपने ही पडोसी को रविवार को देर शाम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह से मृतक के परिजनो ने बेतिया लौरिया मुख्य पथ एनएच 727 जिनवलिया के पास बीच सडक मे शव.रखकर जाम कर दिया, इसके कारण घंटे आवागमन बाधित रहा।

चाकू से गोदकर राजमिस्त्री धामू पटेल 35 वर्ष की हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पूर्व रंजिश एवं भूमि विवाद बताया गया है। बेतिया जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित भगड़वा नहर के समीप रविवार की देर रात चाकू से गोदकर एक राजमिस्त्री की हत्या कर दिए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी मोतीलाल पटेल के 35 वर्षीय पुत्र धामू पटेल बताया जाता है। मृतक के बड़े भाई मोहन पटेल ने बताया कि धामू पटेल पिछले करीब छह महीने से बेतिया के छावनी इलाके में एक मकान निर्माण कार्य में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। वह अपने साथ एक मजदूर को भी काम पर ले जाता था। रविवार को भी धामू अपने साथ मजदूर रामायण यादव को काम कराने के लिए ले गया था। धामू काम समाप्त होने के बाद रामायण यादव को अपनी बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान भगड़वा नहर के समीप उस पर हमला कर दिया गया। मजदूर रामायण यादव ने बताया बताया कि वह रोजाना धामू पटेल के साथ काम करने जाता था। घटना के दिन भी वह उसके साथ काम करने गया था। काम समाप्त होने के बाद धामू उसे मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने के लिए निकला था। रामायण को घर छोड़कर वापस लौटने के दौरान ही धामू के साथ यह घटना हुई। इधर, मृतक के भाई मोहन पटेल ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से धामू का पिछले करीब छह महीने से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोपितों ने पहले उसके भाई के साथ मारपीट की थी । और फिर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे भूमि विवाद है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है ।








