रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना
मृतक बंदी रौशन कुमार यादव रहिका थाना क्षेत्र के बसौली पंचायत के बलाट गांव में अपने ननिहाल में रहने के दौरान पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े जाने के बाद 6 मार्च 2026 से कांड संख्या 141/26 में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार के मधुबनी जिला के रामपट्टी मंडल कारा में एक 20 वर्षीय बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना बीते देर शाम की बताई जाती है। बताया जाता है कि अरेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा गांव निवासी राम दयाल यादव के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार यादव बैरक में फंदे से झूल गया। जिसके बाद अन्य बंदियों की नजर परी तब जेल में हरकंप मच गया। रौशन यादव को मधुबनी सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची राजनगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि मृतक बंदी रौशन कुमार यादव रहिका थाना क्षेत्र के बसौली पंचायत के बलाट गांव में अपने ननिहाल में रहने के दौरान पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े जाने के बाद 6 मार्च 2026 से कांड संख्या 141/26 में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। बंदी रौशन कुमार यादव के मौत के बाद जिला प्रशासन में हरकंप है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।








