AMIT LEKH

Post: 9- वींं क्लास का छात्र कट्टा लेकर पहुंचा स्कूल, गिरफ्तार

9- वींं क्लास का छात्र कट्टा लेकर पहुंचा स्कूल, गिरफ्तार

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

बगहा एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुरन कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को लंच के उपरांत आरोपी छात्र एक देशी कट्टा लेकर स्कूल पहुंचा गया था, जहां वह अन्य छात्रों को दिखा रहा था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (10+2) भैरोगंज में 9 वीं कक्षा का एक 14 वर्षीय छात्र सोमवार को अपने स्कूल बैग में कट्टा लेकर पहुंच गया।

फाइल फोटो

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विद्यालय के क्लर्क द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने बच्चे को गिरफ्तार कर लिया और उसे जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुग्रीव कुमार ने कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि वे घटना के समय विद्यालय के कार्य से बाहर गए थे। वहीं बगहा एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुरन कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को लंच के उपरांत आरोपी छात्र एक देशी कट्टा लेकर स्कूल पहुंचा गया था, जहां वह अन्य छात्रों को दिखा रहा था। जिसके बाद स्कूल में यह बात हवा की तरह फैल गई। लिहाजा जानकारी मिलने पर विद्यालय के क्लर्क कृष्णा कुमार ने इसकी सूचना थाने को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को आर्म्स के साथ हिरासत में ले लिया। भैरोगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चा स्थानीय बांसगांव का निवासी है। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

नोट : समाचार में प्रस्तुत सभी तस्वीरें फाइल फोटो है 

Leave a Reply

Recent Post