AMIT LEKH

Post: पेड़ से लटका हुआ महिला का शव बराबर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ से लटका हुआ महिला का शव बराबर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

घटना की सूचना मिलते ही गौनाहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना एफ एस एल टीम को दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत काला पकड़ी गांव में एक महिला का शव मंगलवार की सुबह में जामुन के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।

फोटो : मोहन सिंह

घटना को लेकर बताया जाता है कि पहकौल गांव से काला पकड़ी जाने वाली मुख्य सड़क के पश्चिमी बोरिंग सरेह में नागेश्वर काजी के गन्ने के खेत के समीप पेड़ से लटका हुआ शव को ग्रामीणों द्वारा देखा गया। मृत महिला ‌की पहचान काला पकड़ी गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी जमादार मांझी की 40 वर्षीय पत्नी रजनी देवी के रूप में की गई। उसे एक लड़की संतरेशा देवी व‌ पुत्र गोपी कुमार बताया जाता है। मृत महिला के गले में साड़ी का फंदा लगा था। घटना की सूचना मिलते ही गौनाहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना एफ एस एल टीम को दिया। एफ एस एल टीम घटनास्थल पर पहुंच कर बाकी से जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से उतर कर अपने कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु जी एम सी एच बेतिया भेज दिया।

छाया : अमिट लेख

नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक के परजनों का कहना है कि सोमवार को रात्रि के करीब 8: बजे उसके पटिदार सकल माझी, शंभू माझी व सुकई माझी द्वारा मृतक रजनी देवी पति जमादार माझी व पुत्री संतरेशा देवी को‌ बेरहामी से मारा पीटा गया था। सूचना पाकर 112 का टीम गरीब 10:बजे रात्रि में काला पकड़ी पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। इधर घर से रजनी देवी अचानक गायब हो गई। उसके परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिल पायी। वही सुबह में खेत खलियान घूमने गए ग्रामीणों द्वारा उसके शव को पेड़ से लटकते हुए पाया गया। मृतका की पति जमादार माझी ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों का कहना है कि रजनी देवी की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणो का खुलासा हो पाएगा। घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई थी। गौनाहा के प्रभारी थानाध्यक्ष मधु कुमारी ने बताया कि मृतका के परिजनो द्वारा अभी तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है।आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Recent Post