AMIT LEKH

Post: सिकरहना : 550 बोरा यूरिया सहित ट्रक को किया जप्त

सिकरहना : 550 बोरा यूरिया सहित ट्रक को किया जप्त

संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना

सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी व कृषि पदाधिकारी की संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में 550 बोरा यूरिया सहित ट्रक को जप्त किया गया 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (एक संवाददाता)। एक तरफ यूरिया खाद के लिये चम्पारण का किसान दर – दर की ठोकर खा कर अधिक मुल्य पर खाद खरिदने को मजबुर है वही तरफ काला बाजार में बेचने के लिये ट्रक पर खाद जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ढाका थाना अध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर ढाका-घोड़ासहन रोड स्थित विशंभरपुर गांव के नजदीक एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06G 9262) पर कालाबाजारी हेतु ले जा रहे लगभग 550 बैग ग्रॉ मोर कंपनी का यूरिया उर्वरक जप्त किया गया। छापेमारी से पूर्व वाहन का चालक वहां छोड़कर फरार हो चुका था। उक्त बरामद उर्वरक के बारे में ढाका के रास्ते घोड़ासहन और फिर वहां से नेपाल तस्करी करने की आशंका जताई जा रही है। तत्काल जप्त वाहन को ढाका थाना में लाया गया है। जब्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त उर्वरक को जिम्मेनामा पर देने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Recent Post