AMIT LEKH

Post: तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

संकलन : उप-संपादक, छपरा

एकमा में विधायक, सीओ व शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और लोगों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
छपरा, (सारण)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को नगर पंचायत एकमा बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अलखनारायण सिंह उच्च विद्यालय (आदर्श विद्यालय) परिसर से विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह व सीओ रवि शेखर के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फोटो : संवाददाता

हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और लोगों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर एकमा थाना, बस स्टैंड सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इस अवसर पर विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। तिरंगा यात्रा में विधायक मनोरंजन कुमार सिंह धूमल, अंचलाधिकारी रवि शेखर कुमार, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद श्वेता रानी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका सारिका द्विवेदी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, राजेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह आदि छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। साथ ही युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Recent Post