रिपोर्ट : बांका डेस्क
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ड्राइवर एसोसिएशन आफ बिहार के बैनर तले जिला कार्यालय में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बाराहाट, (संवाददाता)। प्रखंड अंतर्गत मसुदनपुर नेमुआ मोड़ के समीप महाकाल पार्किंग में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ड्राइवर एसोसिएशन आफ बिहार के बैनर तले जिला कार्यालय में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां मौके पर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के जिला सचिव बिट्टू कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर के ड्राइवर, जिलाध्यक्ष नीरज कुमार यादव,महाकाल पार्किंग के मालिक रोहित यादव,राजीव यादव, नारायण रजक, रमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, वेदांत ठाकुर, पंकज कुमार यादव, शमीम अंसारी देवानंद पासवान, एमडी लालू, बटेश्वर यादव,अमरजीत यादव,प्रियांशु कुमार, नंदकिशोर यादव रोहित राय, राम लखन यादव सहित बांका जिले के सभी प्रखंड के ड्राइवर एसोसिएशन आफ बिहार के सदस्य उपस्थित रहे।








