रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज कराया जा रहा है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। बीते दिवस भेड़िहारी वाल्मीकि चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा भिड़ी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज कराया जा रहा है।

राहत की बात यह है कि हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों वाहन स्थानीय क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। ट्रैक्टर भेड़ियारी गांव का बताया जा रहा है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार लक्ष्मीपुर की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घायल का इलाज कराया जा रहा है और दुर्घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।








