रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर
वाल्मीकि सेवा दल, वाल्मीकिनगर के सौजन्य एवं सहयोग से विशेष कांवड़ियों, महादेव भक्तों और ग्रामीणों के लिए भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकि नगर, (संतोष कुमार)। सावन के पावन अवसर पर शनिवार की रात्रि वाल्मीकि नगर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वाल्मीकि सेवा दल, वाल्मीकिनगर के सौजन्य एवं सहयोग से विशेष कांवड़ियों, महादेव भक्तों और ग्रामीणों के लिए भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाल्मीकि सेवा दल के संचालक संतोष रौनियार एवं वाल्मीकि नगर पंचायत के उपमुखिया सह भावी मुखिया प्रत्याशी रवि प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद भक्ति संगीत और जागरण की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जागरण में गोरखपुर, बगहा सहित स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे कांवड़ियों, महादेव भक्तों और ग्रामीणों का उत्साह भी बढ़ता गया। भक्तगण भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और पूरा परिसर हर-हर महादेव एवं जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इस दौरान ओमप्रकाश जी, संजय पांडे जी, प्रतीक जी, अनिल जी, सोनू जी, सनी जी, दीपक जी, अमित जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वाल्मीकि सेवा दल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सावन के पावन महीने में कांवड़ियों, महादेव भक्तों और क्षेत्रवासियों को एक साथ जोड़ना तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देना रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वाल्मीकि सेवा दल के सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं की स्थानीय लोगों ने सराहना की। देर रात तक चले इस भक्तिमय आयोजन ने वाल्मीकि नगर को पूरी तरह शिवमय बना दिया।








