AMIT LEKH

Post: महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर जोर, आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने का लिया संकल्प

महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर जोर, आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क 

अन्नपूर्णा सीएलएफ की वार्षिक आमसभा में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा, महिला सदस्यों ने साझा कीं समस्याएं और उपलब्धियां

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता
छपरा/गड़खा, (सारण)। अन्नपूर्णा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें अन्नपूर्णा सीएलएफ से जुड़ी बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लिया। आमसभा में संस्था की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कार्यक्रम में डीपीसीयू के स्वास्थ्य प्रबंधक विशाल, प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रभाकर, माया मैम, सामुदायिक समन्वयक आदित्य कुमार गुप्ता, संगीता कुमारी एवं नीतू कुमारी ने महिला सदस्यों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने जीविका के उद्देश्यों के साथ महिला सशक्तीकरण, वित्तीय समावेशन और आजीविका गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर साझा करने की अपील की।

व्यवसाय की स्थिति और चुनौतियों की ली जानकारी

आमसभा के दौरान सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित विभिन्न व्यवसाय एवं आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली गई। महिला सदस्यों से उनके व्यवसाय की वर्तमान स्थिति, सामने आ रही चुनौतियों तथा भविष्य में आवश्यक सहयोग के बारे में चर्चा की गई। महिलाओं को अपने व्यवसाय को और बेहतर तरीके से संचालित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

वर्षभर के कार्यों और उपलब्धियों की हुई समीक्षा

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अन्नपूर्णा सीएलएफ द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को सदस्यों के समक्ष रखा गया। महिला समूहों को सशक्त बनाने, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन, प्रशिक्षण एवं सामुदायिक विकास से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी अवधि में महिलाओं की भागीदारी और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सीसी आदित्य कुमार गुप्ता, एमबीके कुसुम कुमारी, सीएफ विनीता कुमारी, एचएनएस ममता कुमारी, बीके राजेश कुमार, राकेश कुमार, नमिता देवी, शोभा देवी, सोनी खातून, एसजेवाई एमआरपी प्रीति सिंह, प्रीति देवी, सोनू कुमार, वीआरपी रमेश ठाकुर, सक्षमा दीदी अनिता देवी, अध्यक्ष दुर्गावती देवी, सचिव अनिता देवी एवं कोषाध्यक्ष सारधा देवी सहित सीएलएफ की सभी दीदियां मौजूद थी।

Leave a Reply

Recent Post