AMIT LEKH

Post: बगहा में सोलर मेला आयोजित, एसएसबी 21वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में मची धूम

बगहा में सोलर मेला आयोजित, एसएसबी 21वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में मची धूम

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क 

मेला का शुभारंभ तपेश्वर संवित राउत, कमांडेंट 21वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ( SSB),  सुरेश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट, आलोक अमृतांशु, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल,बगहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 8 सितंबर 26 को 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के परिसर में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा द्वारा सोलर मेला आयोजित किया गया।

फोटो : मोहन सिंह 

मेला का शुभारंभ तपेश्वर संवित राउत, कमांडेंट 21वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ( SSB),  सुरेश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट, आलोक अमृतांशु, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल,बगहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्यतः SSB के वैसे जवान जो इस जिला के ही निवासी है उनको योजना से लाभान्वित करने हेतु मेला आयोजित किया गया।

छाया : अमिट लेख

तपेश्वर संवित राउत, कमांडेंट 21वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ( SSB) द्वारा 125kva क्षमता के सोलर रूफ़ टॉप संयंत्र का भी उद्घाटन किया गया। उनके द्वारा आमजनों, मीडिया बंधुओं, SSB के पदाधिकारियों एवं जवानों से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाते हुए सोलर पैनल अधिष्ठापन कराने का अनुरोध किया गया। मेले में सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता, वेंडर्स वाल्मीकि सोलर,GRM, राज सोलर भी शामिल थे।

Comments are closed.

Recent Post