AMIT LEKH

Post: मसान माई के प्रांगण में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू

मसान माई के प्रांगण में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क 

चंपारण की महिला कीर्तन मंडली ने बांधा समां, सोमवार की रात भोजपुरी गायक बिजेंदर गिरि का होगा भक्ति जागरण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

मांझी, (सारण)। प्रखंड के महम्मदपुर पश्चिम पट्टी स्थित मसान माई के प्रांगण में आयोजित प्रसिद्ध 24 घंटे का अखंड अष्टयाम रविवार से शुरू हो गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए अखंड हरिनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

फोटो : संवाददाता

पिछले छह वर्षों से यहां लगातार प्रत्येक वर्ष अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के आपसी सहयोग और चंदे से होने वाले इस आयोजन में आसपास के श्रद्धालु भी उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। अष्टयाम के पहले दिन चंपारण से पहुंची महिला कीर्तन मंडली ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिला मंडली द्वारा “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” का अखंड संकीर्तन किया गया। कीर्तन की मधुर धुन और ढोल-मंजीरे की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मसान माई का प्रांगण ही नहीं, बल्कि आसपास का पूरा इलाका हरिनाम संकीर्तन से गूंजता रहा। आयोजकों ने बताया कि 24 घंटे तक चलने वाले अखंड अष्टयाम का समापन सोमवार को होगा। क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर हर वर्ष इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाता है।

भक्ति जागरण को लेकर उत्साह

अखंड अष्टयाम के समापन के बाद सोमवार की रात भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक बिजेंदर गिरि का भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Comments are closed.

Recent Post