AMIT LEKH

Post: पटना में निगरानी का बड़ा एक्शन : 10 हजार घूस लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद राम गिरफ्तार

पटना में निगरानी का बड़ा एक्शन : 10 हजार घूस लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद राम गिरफ्तार

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क 

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। जिला के नौबतपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई जन वितरण प्रणाली (जविप्र) के एक दुकानदार की शिकायत पर आधारित थी। नौबतपुर प्रखंड की बारा पंचायत के डीलर अवधेश कुमार शर्मा से काम के बदले घूस की मांग की जा रही थी। परेशान होकर डीलर ने इस बात की लिखित शिकायत सीधे पटना स्थित निगरानी विभाग में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने मामले का गहराई से सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने त्वरित रणनीति बनाई और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद राम ने 10 हजार रुपये घूस की राशि ली, निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी के नेतृत्व में आई टीम आरोपी पदाधिकारी विनोद राम को अपने साथ पटना ले गई है। विभाग की ओर से इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Recent Post