AMIT LEKH

Post: भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 26 तक संकल्प अभियान आयोजित

भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 26 तक संकल्प अभियान आयोजित

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरा होने पर भाजपा द्वारा संकल्प अभियान का किया जा रहा आयोजन 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 17 सितंबर 26 को प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घर एक दीपक जलाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुर्गाओं की कामना करेंगे। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने अपने निवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा से लेकर राष्ट्र सेवा तक 25 वर्षों के कार्यकाल में जो उन्होंने कार्य किया है वो अद्भुत है। डॉ. जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर देश के युवाओं एवं छात्रों के बीच जनसेवा व राष्ट्र सेवा से संबंधित आने को कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। संकल्प मां के अंतिम दिन 17 अक्टूबर 26 को पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घर एक-एक दीपक जलाकर जन सेवा एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प लेंगे और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिरिवरू की कामना करेंगे। इस मौके पर भाजपा के नौतन विधायक नारायण प्रसाद, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post