संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संगम तट पर जलभरी स्थल का जायजा लिया, एसडीओ मंगला कुमारी ने डीएम को डाक बम मेले की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (संवाददाता)। पूर्वी चम्पारण जिला के पताही प्रखण्ड क्षेत्र के बागमती नदी संगम घाट पर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अरेराज महादेव का जलाभिषेक करने के लिए जलभरी करने आने वाले डाक बम श्रद्धालुओं को लेकर मेला की तैयारी का बुधवार को डीएम सौरव सुमन यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संगम तट पर जलभरी स्थल का जायजा लिया, एसडीओ मंगला कुमारी ने डीएम को डाक बम मेले की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने एसडीओ को जलभरी स्थल पर नदी में पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, एनडीआरएफ की टीम को नाव के साथ तैनात करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, नियंत्रण कक्ष बनाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर होने वाली जलभरी की तैयारी का निरीक्षण किया गया है। मेले को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। मौके पर एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा, पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी, सिकरहना एसडीओ विजय कुमार, बीडीओ उदय कुमार, पीएचईडी के जेई श्रवण कुमार, बेदानंद झा, लालबाबू सिंह, नवेंदु कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


