AMIT LEKH

Post: नवजात का शव मिलने से सनसनी, बच्ची को झोले में रखकर छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस

नवजात का शव मिलने से सनसनी, बच्ची को झोले में रखकर छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस

रिपोर्ट : पटना डेस्क

पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप का है

यहां सड़क किनारे एक झोले में नवजात का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप का है। यहां सड़क किनारे एक झोले में नवजात का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय व्यक्ति रवि कुमार शाह द्वारा डायल 112 को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात को बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 के ASI सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि रवि कुमार शाह की सूचना पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अंबेडकर चौक के पास झोले में नवजात मिला था, जिसे जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा जांच की जा रही है। वहीं, नवजात को झोले में रखकर वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

Leave a Reply

Recent Post