AMIT LEKH

Post: विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत पर शहीद स्मारक पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया

विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत पर शहीद स्मारक पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क

महापौर ने बताया कि शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य तीन चरणों में किया जा रहा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया शहीद स्मारक पार्क पहुंचीं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पार्क की विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित विद्युत विभाग के कर्मियों को व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

फोटो : मोहन सिंह

महापौर ने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खराब पड़ी विद्युत व्यवस्था को जल्द ठीक किया जाए। महापौर ने बताया कि शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य तीन चरणों में किया जा रहा है। इसके तहत पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की योजना है। करीब 53.8 लाख रुपये की राशि से कराए जा रहे इस कार्य में पार्क की हरियाली और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सौंदर्यीकरण के तहत पार्क में नर्म घास लगाई जाएगी। इसके अलावा जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था, शौचालय और गार्ड रूम का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे, वहीं बुजुर्गों और अन्य लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था विकसित की जाएगी। पार्क परिसर में लोगों के स्वास्थ्य और व्यायाम को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। महापौर ने कहा कि शहीद पार्क शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे में पार्क को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि पार्क के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। लोग पार्क में इधर उधर कूड़ा-कचरा न फेंकें, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से शहीद पार्क को शहर का बेहतर सार्वजनिक स्थल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Recent Post