AMIT LEKH

Post: बेलवा घाट पर अनंत चतुर्दशी को लेकर आस्था का महासंगम

बेलवा घाट पर अनंत चतुर्दशी को लेकर आस्था का महासंगम

संकलन : पटना डेस्क, 22 सितम्बर 26

25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व पर मोतिहारी जिले के अरेराज में बाबा सोमेश्वर नाथ धाम पर जलाभिषेक करने को लेकर शिवहर जिले सहित आसपास के जिलों के कांवरियों के द्वारा बेलवा घाट में जलबोझी की जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (एक प्रतिनिधि)। अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर कावंर यात्रा, बेलवा घाट बागमती नदी के किनारे जल बोझी को लेकर दिखा आस्था का सैलाब, हजारों भक्त जल लेकर बोल बम के नारे के साथ उतर बिहार के काशी कहे जाने वाले सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर अरेराज के लिए प्रस्थान कर रहे है। शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंध किए गए है। कावरियो के लिये 10 चापाकल, शौचालय, टेट, चेंजिग रूम, SDRF, पुलिस और दंडाधिकारी और मेडिकल आदि की व्यवस्था की गई है। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व पर मोतिहारी जिले के अरेराज में बाबा सोमेश्वर नाथ धाम पर जलाभिषेक करने को लेकर शिवहर जिले सहित आसपास के जिलों के कांवरियों के द्वारा बेलवा घाट में जलबोझी की जा रही है। शिवहर जिला प्रशासन व मोतिहारी जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा एवं कुंवारी के जलबोझी के लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Recent Post