AMIT LEKH

Post: बेतिया-लौरिया मुख्य पथ पर भीषण हादसा, तीन की मौत

बेतिया-लौरिया मुख्य पथ पर भीषण हादसा, तीन की मौत

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 23 सितम्बर 26

दो की दुर्घटना स्थल पर ही मौत, जबकि एक की जी एम सी एच बेतिया में इलाज के दौरान हुई मौत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। लौरिया-बेतिया मुख्य पथ एनएच-727 पर जिरिया बंगाली माई मंदिर के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन लोगों में दो की दुर्घटना स्थल पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि तीसरे की जी एम सी एच बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई।

फोटो : मोहन सिंह

मृतकों की पहचान याकूब मियां 20 वर्ष पिता नथुनिया, साहिल मियां 22 वर्ष पिता दिल जान मियां एवं सुंदर साह पिता रामबालक साह तीनों साकीन मौला नगर, जवाहरपुर, थाना लौरिया के रूप में की गई है। ट्रक चालक सेनेटरी चौक पर ट्रक छोड़कर फरार बताया गया है।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तीनों को पहले लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक लौरिया से बेतिया की ओर और बाइक विपरीत दिशा में जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post