रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 24 सितम्बर 26
लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का उप विकास आयुक्त ने दिया निर्देश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृति एवं ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, रोहित राज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।








