AMIT LEKH

Post: बिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर

बिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर

रिपोर्ट : पटना डेस्क, 25 सितम्बर 2026

तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांग

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। बिहार में छात्राओं के साथ लगातार हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग कर दी है और कहा है कि मुख्यमंत्री अपनी जुबान के पक्के नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी अगर अपनी जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें। लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे सैकड़ों उदाहरण हमलोग दे सकते हैं। कुछ दिन पहले सम्राट चौधरी का एक बयान देखा था जिसमें वे कह रहे थे की रील बनाओगे तो मारे जाओगे और रील नहीं बनाओगे तो बच जाओगे। चुनाव में प्रधानमंत्री बिहार आकर कहते हैं कि रील बनाओ। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले हैं और ये लोग पल्की बातें कर रहे हैं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार के मंत्री कहते हैं कि छोटी-मोटी घटना है। क्या जाति देखकर कार्रवाई की जाएगी। ये लोग बिहार के खजाने के लूट चुके हैं। लॉ एंड ऑर्डर का जनाजा उठ चुका है। इन लोगों से बिहार संभल नहीं रहा है, कहां हैं बीजेपी के लोग। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है पूरी तरीके से राक्षस राज आ गया है। मुख्यमंत्री जुबान के पक्के नहीं हैं और काम के बल पर तो इनको वोट ही नहीं मिला। न तो नाम पर वोट मिला है और ना ही काम पर, लेकिन मुख्यमंत्री बने हुए हैं। बिहार की जनता में भारी आक्रोश है। देश दुनिया में जिस तरीके से फजीहत हो रही है लेकिन इन लोगों को उससे मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Recent Post