AMIT LEKH

Post: बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 26 सितम्बर 2026

अपर समाहर्ता, पश्चिमी चंपारण राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी, अंचल अधिकारी वसीम अकरम तथा एसएसबी 21वीं बटालियन के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत के नेतृत्व में प्रभावित लोगों को उच्च विद्यालय, भेड़िहारी स्थित राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। गंडक बराज से छोड़े गए पानी के कारण भेड़िहारी गांव के बंगाली कॉलोनी एवं रोहुआ टोला में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

फोटो : मोहन सिंह

अपर समाहर्ता, पश्चिमी चंपारण राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी, अंचल अधिकारी वसीम अकरम तथा एसएसबी 21वीं बटालियन के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत के नेतृत्व में प्रभावित लोगों को उच्च विद्यालय, भेड़िहारी स्थित राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है।

छाया : अमिट लेख

राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन,क्ष आवश्यक सामग्री एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रशासन एवं संबंधित टीमें प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता के लिए लगातार सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Recent Post