AMIT LEKH

Post: जिले के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन

जिले के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 27 सितम्बर 2026

अगस्त माह का थीम :- आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त ग्राम पंचायत (थीम-6)

माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों, ग्राम सभा के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं एवं अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके बीच विकास संबंधी मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आज पश्चिम चम्पारण जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम पंचायत कार्यालय यथा पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, एवं सामुदायिक भवनों में पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे अपराह्न तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं से सभी ग्रामीणों को अवगत कराया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात का 138 वाँ संस्करण का प्रसारण किया गया। जिसमें ग्राम सभा के द्वारा श्रवण किया गया।

पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के सितंबर माह का थीम

आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त ग्राम पंचायत है। इसका विजन ऐसे आत्मनिर्भर एवं समावेशी ग्राम पंचायत का निर्माण करना जहाँ प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ, सुलभ एवं किफायती बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों। सभी परिवारों को गुणवत्तापूर्ण आवास, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं डिजिटल सेवाओं तक समान पहुँच सुनिश्चित हो तथा स्थानीय संसाधनों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग से टिकाऊ आधारभूत संरचना विकसित कर जीवन स्तर एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों से विकास संबंधी सुझाव एवं आकांक्षाएं प्राप्त की गईं। इन सुझावों की सूची तैयार कर निश्चय पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरव आलोक, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा 1 प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी बगहा 1 के द्वारा प्रखंड बगहा 1, ग्राम पंचायत चखनी रजवटिया के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा पंचायतों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं सशक्त बनाना है। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ग्रामीणों को विकास प्रक्रिया से सीधे जोड़ने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है। इससे पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ-साथ ग्रामीणों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने में सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Recent Post