AMIT LEKH

Post: नेपाल ने छोड़ा छः लाख अड़तालीस हज़ार क्यूसेक पानी खतरे से ऊपर बह रही गंडक

नेपाल ने छोड़ा छः लाख अड़तालीस हज़ार क्यूसेक पानी खतरे से ऊपर बह रही गंडक

रिपोर्ट : इंडो-नेपाल डेस्क

उफान पर गंडक, गहराता खतरा …?

लगातार बारिश से वाल्मीकिनगर में तबाही, चारों तरफ पानी ही पानी

एक अनुमान के अनुसार, टंकी बाज़ार तक घुसा गंडक का पानी, देर रात तक गंडक बराज से पार हो सकता है साधे छः लाख क्यूसेक पानी

NH-727 बगहा मुख्य मार्ग पर करीब 3 फीट तक पानी का तेज बहाव, कई दुकानों में घुसा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट पर

जिला प्रशासन  का  चप्पे-चप्पे पर नज़र, देव दूत मोड में एसएसबी 21 वीं वाहिनी  

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। नेपाल और वाल्मीकिनगर क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

फोटो : संतोष कुमार

क्षेत्र में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण स्थिति अब भयावह होती जा रही है। वाल्मीकिनगर से बगहा जाने वाले NH-727 मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर करीब 3 फीट तक पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के देव घाट से दिन के ग्यारह बजकर 6 मिनट पर  6 लाख 48 हज़ार क्यूसेक पानी गंडक में छोड़ा गया था, लिहाजा, वाल्मीकिनगर में गंडक ख़तरे के निशान से निरंतर ऊपर दबाव बनाये हुए है।

खबर लिखने तक गंडक बराज के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ रात्रि 10 बजे गंडक बराज से कुल 5 लाख 83 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, अनुमान है कि यहीं रफ़्तार रही तों रात्रि में जल बहाव साढे छः लाख क्यूसेक तक बढ़ सकता है, जो, निचले क्षेत्र में तबाही का सबब बन सकती है।

एक नजर : वाल्मीकिनगर गंडक बराज का  रात्रि 10बजे का जल-स्त्राव 

“Gandak Barrage Valmikinagar
Date- 27/09/2026. Time-10:00 PM
Barrage U/S Discharge- 5,19,700cusec
Barrage U/S level- 364.80ft
Barrage D/S level- 363.10ft
E.M.C- Nil cusec
M.W.C- Nil cusec
D/S Discharge- 5,19,700cusecs( R )

Devghat (Nepal) WL 10.79 at 9:15 pm corresponding calculated discharge 583200 Cusecs .
trend (F)”

बहरहाल, सड़क पर पानी का दबाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, वाल्मीकिनगर के कई दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी घुस गया है, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कई दुकानदारों के सामान पानी में डूबने से हजारों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post