रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 28 सितम्बर 2026
प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती नगमा तबस्सुम ने बताया कि 27 सितंबर 2026 की रात्रि तक जिले के विभिन्न अंचलों में 11,190 प्रभावित व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिले में गत दिनों बढ़े जलस्तर के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती नगमा तबस्सुम ने बताया कि 27 सितंबर 2026 की रात्रि तक जिले के विभिन्न अंचलों में 11,190 प्रभावित व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। प्रभावित लोगों के लिए 14 सामुदायिक किचेन संचालित किए जा रहे हैं, जहां भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक किचेन में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, शौचालय तथा स्वच्छ पेयजल भी प्रभावितों को उपलब्ध कराई जा रही है। बगहा-2 अंचल के लक्ष्मीपुर रमपुरवा राहत केंद्र में 304 लोगों के रहने तथा सभी 304 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।








