AMIT LEKH

Post: बेतिया : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

बेतिया : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 28सितम्बर 2026

स्वच्छता को व्यवहारिक रूप में जीवन से जोड़ने का संकल्प ले युवा पीढ़ी : गरिमा

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत नगर निगम प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

मध्य विद्यालय व उच्च माध्यमिक वर्गों के लिए दो सत्रों में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले महापौर ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं का किया प्रेरक मार्गदर्शन

बोलीं महापौर स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम बेतिया के सभागार में सोमवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

नगर निगम की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में विद्यार्थियों के बीच पत्र लेखन, स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग, निबंध लेखन, भाषण, कबाड़ से जुगाड़/कला तथा क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। निबंध प्रतियोगिता से पूर्व महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के व्यापक उद्देश्य और सामाजिक जिम्मेदारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा है। विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकते हैं।

छाया : अमिट लेख

महापौर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को मजबूत करने का अवसर है। विद्यार्थियों को स्वच्छता के संदेश को केवल निबंध या प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखते हुए उसे अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में उतारना चाहिए। नगर निगम के निर्धारित कार्यक्रम में के अनुसार कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का समय पूर्वाह्न 10 से 11:30 बजे तथा कक्षा नौ से 12 तक के लिए दोपहर 12 से 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्गों में अधिकतम पांच-पांच विद्यार्थियों की सहभागिता का प्रावधान किया गया था।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को नगर निगम सभागार में सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Recent Post