रिपोर्ट : 29 सितम्बर 2026
पश्चिम चम्पारण जिला के बैरिया प्रखंड अंतर्गत फुलियाखाँड़ गांव के समीप गंडक नदी के बाएं चंपारण तटबंध के 59.60 किमी पर ओवरटॉपिंग एवं अचानक पाईपिंग के कारण लगभग 05 मीटर की चौड़ाई में तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण ने बाढ़ आपदा से बचाव और प्रशासनिक प्रबंधन के बाबत महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए आम जनों से धैर्य पूर्वक अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा का सामना करने का आह्वान करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था की निम्नवत जानकारी भी उपलब्ध कराया है।
तटबंध क्षतिग्रस्त होने के संबंध में—
पश्चिम चम्पारण जिला के बैरिया प्रखंड अंतर्गत फुलियाखाँड़ गांव के समीप गंडक नदी के बाएं चंपारण तटबंध के 59.60 किमी पर ओवरटॉपिंग एवं अचानक पाईपिंग के कारण लगभग 05 मीटर की चौड़ाई में तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है।

संभावित प्रभावित क्षेत्र :
तटबंध क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी खेतों में फैल रहा है। इसके फलस्वरूप बैरिया प्रखंड के फुलियाखाँड़, शामपुर एवं शीरोजपुर ग्रामों के निचले इलाकों में पानी के फैलाव तथा आवागमन एवं संपर्कता प्रभावित होने की संभावना है।
प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई :
जल संसाधन विभाग की टीम घटनास्थल पर मौजूद है तथा तटबंध की मरम्मती का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
* NDRF की 30 सदस्यों वाली टीम स्थल पर मौजूद है :
आमजनों के लिए आवश्यक सावधानियां:
* प्रभावित अथवा संभावित रूप से प्रभावित निचले इलाकों के लोग तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।
* प्रशासन एवं स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
* जलस्तर एवं मार्ग की स्थिति की पुष्टि किए बिना प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन से बचें।
* बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य संवेदनशील व्यक्तियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
* किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर विश्वास करें।
आपातकालीन संपर्क —
जिला नियंत्रण कक्ष:
किसी भी आपात स्थिति, बचाव कार्य अथवा सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
06254-247002
06254-247003
कृपया इस सूचना को संबंधित ग्रामों के निवासियों एवं अपने परिजनों तक अधिक से अधिक साझा कर उन्हें सतर्क करें।








