AMIT LEKH

Post: हेलीकॉप्टर दर्शन, फोटो-वीडियो करने के बदले बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत चलाए सरकार  : माले

हेलीकॉप्टर दर्शन, फोटो-वीडियो करने के बदले बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत चलाए सरकार  : माले

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 29 सितम्बर 2026

दसियों हजार बाढ़ पीड़ित परिवार भुखमरी के शिकार : माले

एक एक क्विंटल अनाज और १०-१० हजार रुपए तत्काल बाढ़ पीड़ितों को सहायता देने की मांग

बाढ़ पूर्व तैयारी करने के बदले लूटपाट की योजनाओं के लिए बाढ़ मंगवाता है बिहार का जल संसाधन विभाग

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नदियों के गाद निकालने के साथ रेल सह बांध का वाल्मिकीनगर तक निर्माण हो : माले

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भाकपा माले की एक जांच टीम बगहा- 2 प्रखंड के मंगलपुर, रोहुआ टोला, भेड़ियारी, गोदाम टोला, लक्ष्मीपुर जैसे अनेक गांव का दौरा कर बाढ़ पीड़ित के दर्द को सुना। रोहुआ टोला के लोगो ने कहा कि चार दिनों से रोहुआ टोला चकदहवा गोदाम टोला जैसे पीड़ितों की कोई सुधि नहीं ले रहा जहां गांव में छाती भर पानी आ गया है।

फोटो : मोहन सिंह

चावल गेहूं जैसे अनाज पानी में सड़ कर नष्ट हो चुका है, बहुत लोगो के अल्बेस्टर और टाट वाले घर गिर गए है। लेकिन जिला प्रशासन और सीएम हेलीकॉप्टर दर्शन फोटो वीडियो करके आनंदित है। सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ क्रूर मजाक कर रही है, रोहुआ टोला में सड़क पर गुजारा कर रहे लोगों को ढाई सौ ग्राम चूड़ा अभी तक मिला है। चकदहवा और अन्य टोलो की स्थिति और बदतर है। माले जांच टीम ने लक्ष्मीपुर भेड़िहारी पंचायत के हजारों पीड़ित परिवारों समेत सभी बाढ़ पीड़ितों को एक एक क्विंटल अनाज और दस हजार रूपए सहायता की मांग की और किसानों को उनके अनाज के मुआवजा मिले साथ ही टूटे हुए मकान के बदले पक्का मकान बनवाया जाए।

लोगों की सुधि लेते पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता

जांच टीम का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले नेता और सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने गंडक में आने वाली हर साल की बाढ़ को सरकार द्वारा बाढ़ लाने की योजना के तहत बताया, इस क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र आपदा में अवसर है, बाढ़ मांगा कर ठेकदारों नेताओं प्रशासन की लुट योजना को पूरा किया जाता है। गंडक की बाढ़ को रोकने के लिए गाद की सफाई और मदनपुर पनियहवा के बीच से वाल्मिकीनगर तक रेल सह बांध बनाने के साथ बगहा से राजवाटिया तक बांध निर्माण करके स्थाई समाधान निकाला जा सकता है, पर बिहार में भाजपा सरकार लुट पाट की सरकार स्थाई समाधान के बदले हर साल लुट पाट में व्यस्त है। जांच टीम में इंकलाबी नौजवान सभा नेता फरहान राजा ने कहा कि रजवाटिया बांध टूटना सरकार की बरसात पूर्व बाढ़ की तैयारी में आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। इस जांच टीम में शामिल भाकपा माले अनुमंडल सचिव परशुराम यादव वा बगहा के सचिव भिखारी प्रसाद और किसान नेता सुजायत अंसारी ने कहा कि 1 अक्टूबर 26 को बगहा के अंचल अनुमंडल पर प्रदर्शन करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Recent Post