AMIT LEKH

Post: केवल पौधे लगा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को पेड़ बनने तक बचाना जरूरी : गरिमा

केवल पौधे लगा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को पेड़ बनने तक बचाना जरूरी : गरिमा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 29 सितम्बर 2026

महापौर के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत नगर निगम कार्यालय परिसर में लगाए गए दर्जनों पेड़

पर्यावरण बचाने का संकल्प के साथ सभी माननीय नगर पार्षदगण के नेतृत्व में वार्डवार चलेगा एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर गरिमा देवी सिकारिया के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विभिन्न उपयोगी प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए। कार्यक्रम में सिटी मैनेजर संतोष शर्मा, कनीय अभियंता सुजय सुमन, प्रधान सहायक रमण कुमार, रोकड़पाल साहेब अली समेत नगर निगम के करीब दर्जनभर कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की स्थिति चिंताजनक स्तर तक पहुंच चुकी है। ऐसे में केवल पौधे लगा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को पेड़ बनने तक बचाना और उसकी देखभाल करना हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। महापौर ने बताया कि नगर निगम प्रशासन के इस अभियान को निगम क्षेत्र के सभी वार्डों तक पहुंचाया जाएगा। सभी नगर निगम पार्षदों के नेतृत्व में अलग-अलग वार्डों में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसे सुरक्षित रखते हुए बड़ा करने की अपील की।

Leave a Reply

Recent Post