AMIT LEKH

Post: पश्चिम चंपारण जिले में आयोजित हो रहा है ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम

पश्चिम चंपारण जिले में आयोजित हो रहा है ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 29 सितम्बर 2026

29 सितंबर 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को आयोजित होंगे कार्यक्रम

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों, अभिभावकों एवं समुदाय के लिए अधिक सक्रिय एवं सहभागी मंच के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए खेल, कहानी, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

छाया : अमिट लेख

साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा अभिभावकों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी जाएगी।

छाया : अमिट लेख

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं सहयोगी कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आईसीडीएस विभाग द्वारा संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Recent Post