रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 01 अक्टूबर 2026
प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती नगमा तबस्सुम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 64 सामुदायिक किचेन संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक कुल 91,997 व्यक्तियों ने भोजन किया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिले में जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती नगमा तबस्सुम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 64 सामुदायिक किचेन संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक कुल 91,997 व्यक्तियों ने भोजन किया है। वहीं जरूरतमंद परिवारों के बीच 12,505 सूखा राशन पैकेट तथा 2,910 पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया गया है। बचाव एवं राहत कार्य को प्रभावी बनाने के लिए NDRF/SDRF की 05 टीमें लगाई गई है। इनके माध्यम से प्रभावित एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता का कार्य किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।








