AMIT LEKH

Post: ईंट-भट्ठों के बकाये पर एकमुश्त समाधान योजना लागू

ईंट-भट्ठों के बकाये पर एकमुश्त समाधान योजना लागू

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

21 सितंबर से 20 दिसंबर 2026 तक मिलेगा ब्याज माफी का लाभ

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। विभागीय अधिसूचना संख्या-6116/एम०, पटना, दिनांक 17.09.2026 के अनुसार राज्य सरकार द्वारा ईंट-भट्ठों पर बकाये से संबंधित “एकमुश्त समाधान योजना” स्वीकृत की गई है। योजना के तहत ईंट-भट्ठा संचालकों को बकाया राशि का मूलधन जमा करने पर ब्याज की राशि में छूट का लाभ मिलेगा। खनिज विकास पदाधिकारी, बेतिया ने बताया कि योजना के तहत नीलाम पत्र वाद में बकाया कुल राशि में से ब्याज की राशि को छोड़कर शेष राशि यानी “एकमुश्त समाधानित राशि” जमा करनी होगी। राशि जमा होने के बाद विभागीय पदाधिकारी द्वारा संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाएगा कि संबंधित नीलाम पत्र देनदार पर अब कोई लोक मांग बकाया नहीं है। इसके आधार पर नीलाम पत्र वाद का निस्तारण किया जा सकेगा। एकमुश्त समाधान योजना की अवधि 21.09.2026 से 20.12.2026 तक निर्धारित है। 20 दिसंबर 2026 के बाद योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी तथा इसके बाद ब्याज माफी का लाभ नहीं मिलेगा। खनिज विकास पदाधिकारी ने सभी ईंट-भट्ठा संचालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में योजना का लाभ उठाते हुए विगत वर्षों के नीलाम पत्र वादों की बकाया मूल राशि जमा कराएं।

Leave a Reply

Recent Post