AMIT LEKH

Post: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

प्रतियोगिता में अंडर-19 कबड्डी के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में U.H.S. भितिहरवा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को भव्य एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक जीरात, खेल भवन, बेतिया सहित जिले के विभिन्न आयोजन स्थलों पर आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फोटो : मोहन सिंह

प्रतिभागियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी अंडर-19 बालक एवं बालिका, एथलेटिक्स अंडर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका, साइक्लिंग अंडर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका, सेपक टकरॉ अंडर-14 एवं 19 बालक-बालिका, कराटे अंडर-14, 17 एवं 19, योगासन बालक-बालिका, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, बास्केटबॉल अंडर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका तथा अंडर-19 बालक क्रिकेट सहित विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में अंडर-19 कबड्डी के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में U.H.S. भितिहरवा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की टीमों ने खेल कौशल, अनुशासन, आपसी समन्वय एवं टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन विशेष रूप से खेल भवन, बेतिया में किया गया। प्रतियोगिता का समन्वयक अमरेंद्र कुमार सिंह रहे, जबकि तकनीकी संचालन राष्ट्रीय योगासन जज पवन कुमार के निर्देशन में किया गया। योगासन प्रतियोगिता की विशेष पहचान अत्याधुनिक ऑनलाइन मार्किंग प्रणाली रही। इस प्रणाली के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सॉफ्टवेयर पर लाइव स्कोरिंग की गई।

छाया : अमिट लेख

ऑनलाइन मार्किंग व्यवस्था के संचालन में 12 तकनीकी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आधुनिक एवं पारदर्शी स्कोरिंग व्यवस्था के कारण प्रतियोगिता के परिणामों को व्यवस्थित एवं त्वरित तरीके से तैयार करने में सुविधा मिली। प्रतियोगिता की तकनीकी-सह-चयन समिति में स्तुति कुमारी, वंदना कुमारी, सिम्पल कुमारी, डिम्पल कुमारी, दिवाकर कुमार, किशन कुमार, रजनीश कुमार, जितेश कुमार एवं शशिरंजन कुमार सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारी शामिल रहे।योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कला, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में सारांश कुमार, अभिषेक कुमार एवं अनमोल कुमार तथा बालिका वर्ग में स्मृति कुमारी, लक्की कुमारी एवं अमृता कुमारी का चयन किया गया। अंडर-17 बालिका वर्ग में अनाया कुमारी, स्तुति कुमारी एवं स्वाति कुमारी, जबकि बालक वर्ग में आशीष कुमार, अभिराज कुमार, गुलशन कुमार एवं आदित्य कुमार चयनित हुए। इसी प्रकार अंडर-14 बालिका वर्ग में हेमन्दी कुमारी, कोमल कुमारी एवं प्रीतम कुमारी तथा बालक वर्ग में सुधांशु कुमार, आदित्य कुमार एवं शिवम कुमार का चयन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ी आगामी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित :

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह साफ नजर आया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सहयोग को दिया। समापन अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, सामान्य शिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों, निर्णायकों, आयोजन से जुड़े कर्मियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय एवं समर्पित सहयोग से तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका। उन्होंने विशेष रूप से प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्साह एवं…

Leave a Reply

Recent Post