AMIT LEKH

Post: एकमा के विद्यालयों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस : मनीष कुमार

एकमा के विद्यालयों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस : मनीष कुमार

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 01 अक्टूबर 2026

महात्मा गांधी की जयंती पर विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश से कराया जाएगा परिचित

न्यूज़ डेस्क, ए. एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। बिहार शिक्षा परियोजना के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को एकमा प्रखंड के सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाएगा।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार

इसको लेकर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में गुरुवार को एकमा प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में 2 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में महात्मा गांधी की जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत तथा शांति के विचारों से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में अहिंसा, आपसी सद्भाव, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हिंसा से दूर रहने तथा शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण व्यवहार के लिए प्रेरित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस महात्मा गांधी की जयंती के दिन मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में इस दिवस की स्थापना की थी और शिक्षा एवं जन-जागरूकता के माध्यम से अहिंसा का संदेश प्रसारित करने पर जोर दिया है। प्रभारी बीईओ श्री कुमार ने कहा कि विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में गांधीवादी मूल्यों, शांति, सहिष्णुता, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Recent Post