रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 07 अक्टूबर 2026
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 06 अक्टूबर 26 को अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र बेतिया में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुमार गौतम (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा किया गया।

जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, विधि-व्यवस्था संधारण तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए :-

1. आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
2. सभी लंबित कांडों का ससमय निष्पादन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया गया।
3. गंभीर एवं महत्वपूर्ण कांडों की नियमित समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
4. क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए नियमित, प्रभावी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

5. वाहन जांच अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
6. पासपोर्ट सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
7. अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाते हुए संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर एवं नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
8. लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती एवं अन्य न्यायालयीय आदेशों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
9. डायल-112 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई तथा CCTNS से संबंधित कार्यों का प्रभावी एवं ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
10. मद्यनिषेध अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर छापामारी करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने तथा शराब तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
11. पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
12. बीते माह के लंबित कांडों, वारंट निष्पादन, अवैध बालू खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं गश्ती व्यवस्था की थाना स्तर पर गहन समीक्षा करते हुए कमियों को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, लंबित कांडों के निष्पादन एवं आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों एवं प्रदर्शन का निरंतर मूल्यांकन किया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि कार्य में लापरवाही, शिथिलता अथवा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
“बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण/विधि व्यवस्था संधारण में सर्वाेत्कृष्ट के लिए प्रतिबद्ध है।”








