AMIT LEKH

Post: जिला पदाधिकारी ने लौरिया में सेवा सेतु शिविर का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी ने लौरिया में सेवा सेतु शिविर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, -7 अक्टूबर 2026

पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। सरकार के निर्देश के आलोक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में दिनांक 06 से 08 अक्टूबर 2026 तक सभी प्रखंडों में सेवा सेतु शिविर-‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में सेवा सेतु शिविर आयोजित कर आमजनों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

फोटो : मोहन सिंह

जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण तरनजोत सिंह ने लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया तथा वहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से प्राप्त आवेदनों एवं उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक उनके द्वार पर पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति शिविर में पहुंचकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने विशेष रूप से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना एवं पीएमएफई सहित अन्य योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करने तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों को योजनाओं की पात्रता एवं प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिला पदाधिकारी ने राजस्व से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक राजस्व मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सभी मामलों का पारदर्शी एवं नियमानुकूल तरीके से त्वरित निष्पादन करने तथा आमजनों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि सेवा सेतु शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौरिया संजीव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा आलोक कुमार झा, बीपीएम, जीविका राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post