AMIT LEKH

Post: वोट चोरी के आरोप से गरमाई सियासत, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फूंका पुतला

वोट चोरी के आरोप से गरमाई सियासत, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फूंका पुतला

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 08 अक्टूबर 2026

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के जरिए भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण में वोटर लिस्ट और SIR को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके गए।

विडियो : मोहन सिंह

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के जरिए भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। नेताओं ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से देशभर में यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। ओमप्रकाश क्रांति ने दावा किया कि बिहार समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं और इस मामले में विपक्ष की ओर से गंभीर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक SIR समाप्त नहीं होता और हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा नहीं जोड़े जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभु राज नारायण राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के बच्चों के भविष्य और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और संसद तक संघर्ष ले जाने की बात कही। वहीं शांति देवी ने भी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो, नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो और चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई करो जैसे नारे लगाए गए।

Leave a Reply

Recent Post