रिपोर्ट : पटना डेस्क, 08 अक्टूबर 2026
स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सत्संग भजन कार्यक्रम में मानवता का संदेश
मानवता और इंसानियत सबसे बड़ा धर्म होता है : पुजारी अजय प्रकाश तिवारी
पितरों को समर्पित पितृ पक्ष पुण्य फलदाई है : भोला घोष
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मुजफ्फपुर, (संवाददाता)। इंदिरा एकादशी व्रत पारण के अवसर पर आर.डी.एस कॉलेज के समीप स्थित हनुमान मंदिर में सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित अजय प्रकाश तिवारी,अध्यक्ष भोला घोष, निशांत कुमार ,ममता देवी, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, ध्रुव कुमार त्रिवेदी एवं सोनी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पितृ पक्ष की महिमा बताई गई। संस्था के कलाकारों ने माता-पिता की भक्ति पर आधारित कई मधुर पारंपरिक भजनों को प्रस्तुत किया। मां-बाप से बड़ा कोई भगवान नहीं है, भला किसी का कर ना सको तो , और हे दुःख भंजन मारुति नंदन, आदि भजनों पर भक्तगण देर तक झूमते रहे। भारत नेपाल सीमा पर आगामी 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली महा आरती में स्थानीय भक्तजनों को आमंत्रित किया गया। आयुर्वेद वरदान है, आयुर्वेदिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। स्वास्थ्य कर्मी चंद्रदेव ठाकुर एवं समाजसेवी भरत राणा के नेतृत्व में एडब्ल्यूपीएल और आयुर्वेद के प्रचार प्रसार में जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। पुजारी श्री अजय प्रकाश तिवारी ने कहा कि हनुमान जी महाराज कलयुग के साक्षात भगवान कहलाते हैं। संस्था द्वारा मुजफ्फरपुर के आसपास के इलाकों में भी लावारिस दिव्यांगों को भोजन दिया जाता है जो कि एक अच्छी मानवीय पहल है। भक्त निशांत कुमार ने कहा कि मानवता और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। ममता देवी ने कहा कि सड़कों के किनारे रहने वाले, विभिन्न जगहों पर भटकने वाले तथा जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित समाजसेवी संगीत आनंद, अंजू देवी,और स्वरांजलि एस. की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है । सभी भक्तों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग देने वाले ऋषिग्राम ऑर्गेनिक्स के संस्थापक उत्कृष्ट पांडे, धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज ,पवन भट्टराई, निदेशक राजेश गुप्ता, लेखक एम. शफी,फौजी विद्यासागर राणा एवं भक्त बृजेश पाल के प्रति आभार प्रकट किया गया। संचालन पुजारी अजय प्रकाश तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष भोला घोष एवं निशांत कुमार ने किया। इस मौके पर दीपक कुमार ,मनटून ठाकुर, हरेन्द्र साह और ध्रुव कुमार त्रिवेदी मौजूद थे।








