AMIT LEKH

Post: लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से 44.88 करोड़ रुपये हस्तांतरित

लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से 44.88 करोड़ रुपये हस्तांतरित

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 10 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 3.95 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से 44.88 करोड़ रुपये हस्तांतरित

लाभार्थियों में खुशी की लहर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेतिया समाहरणालय के NIC कक्ष से किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

इस विशेष अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पश्चिम चंपारण जिले के 3,95,298 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल ₹ 44,88,11,600 (44.88 करोड़ रुपये) की पेंशन राशि सीधे ट्रांसफर की गई। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन राशि अनिवार्य रूप से लाभार्थियों के खातों में DBT के माध्यम से भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके तहत लाभार्थियों को ₹1,100 प्रति माह की बढ़ी हुई मासिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह किए जाने और हर महीने की 10 तारीख को समयबद्ध भुगतान का निर्णय समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल है।

छाया : अमिट लेख

यह राशि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें समाज में एक सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने में भी बड़ी सहायता देगी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर आने वाली किसी भी समस्या का तुरंत और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि जिले के हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ समय पर मिल सके। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने सरकार द्वारा पेंशन राशि में की गई वृद्धि और हर महीने समय पर भुगतान की नई व्यवस्था पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे गरीब, वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं के हित में एक सराहनीय और बड़ा कदम बताया। इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता-सह-सहायक निदेशक (जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग) विकाश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post