AMIT LEKH

Post: जनता दरबार में आए पांच नए आवेदन, दो लंबित मामलों का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में आए पांच नए आवेदन, दो लंबित मामलों का हुआ निष्पादन

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 10 अक्टूबर 2026

एकमा अंचल कार्यालय में सीओ व आरओ की मौजूदगी में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों के निपटारे को लेकर शनिवार को एकमा अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ रवि शेखर व आरओ राम प्रवेश साहू की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित पांच नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पूर्व से लंबित दो मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों और संबंधित भूमि अभिलेखों की जानकारी ली। साथ ही, मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर सीओ रवि शेखर, आरओ रामप्रवेश साहू, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, कार्यालय सहायक, संजीत कुमार, एकमा थाना के एसआई सतीश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post