रिपोर्ट : बगहा डेस्क, 11 अक्टूबर 2026
कमांडेंट तपेश्वर राउत, अधिकारी, जवान एवं संदीक्षा परिवार हुए शामिल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बगहा, (जगमोहन काजी)। एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा मुख्यालय के सर्वधर्म स्थल पर रविवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वाहिनी के समस्त अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने सपरिवार भाग लिया। इस अवसर पर संदीक्षा की सदस्याओं ने भी पूरे श्रद्धाभाव से पूजा में भाग लिया, जिससे पूरे वाहिनी परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। कमांडेंट महोदय ने सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एसएसबी परिवार व पूरे क्षेत्र के जनमानस की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की।








